अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार के दिन सीरिया के दैरुल ज़ोर, हिम्स, इदलिब, हलब, हमाह और दरआ राज्यों में सीरिया की सेना के हमलों में दर्जनों आतंकवादी मारे गये हैं और दसियों अन्य घायल हुए हैं। सीरिया सेना ने दैरुल ज़ोर प्रांत में स्थित हुवैजस सिक्र और सनात क्षेत्रों में ऑपरेशन कर कई आतंकवादियों को मार गिराया है। मृतकों में अधिकांश विदेशी आतंकवादी हैं। इस ऑपरेशन में कई आतंकवादी घायल भी हुए हैं, इदलिब, हमाह, दरआ और हलब के राज्यों में भी सीरिया सेना ने आतंकवादियों के ठिकाने पर हमला कर कई आतंकवादी मार गिराए हैं, जबकि सीरिया सेना ने हिम्स के उपनगरीय इलाक़े में सोलह स्थानों में आप्रेशन करते हुए कई आतंकवादियों को मार गिराया है।
31 अक्टूबर 2014 - 03:10
समाचार कोड: 648086
गुरुवार के दिन सीरिया के दैरुल ज़ोर, हिम्स, इदलिब, हलब, हमाह और दरआ राज्यों में सीरिया की सेना के हमलों में दर्जनों आतंकवादी मारे गये हैं और दसियों अन्य घायल हुए हैं।